Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हम स्टारलाइनर पर लौट सकते थे मगर समय नहीं था: सुनीता संग ISS में फंसे ऐस्ट्रोनॉट

short by तृप्ति भण्डारी / on Saturday, 14 September, 2024
नासा की अंतरिक्ष यात्री सु​नीता विलियम्स के साथ अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) में फंसे ऐस्ट्रोनॉट बैरी विल्मोर ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से पृथ्वी पर न लौटने की वजह बताई। विल्मोर ने कहा, "मेरा मानना है कि हम स्टारलाइनर पर लौट सकते थे मगर समय की कमी के चलते ऐसा नहीं हो पाया।"