मार्च तिमाही के नतीजों में रेलटेल को हुआ 46% मुनाफा, 10% उछले कंपनी के शेयर
रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयर शुक्रवार को बीएसई पर 10% से अधिक उछलकर ₹326.80 पर पहुंच गए। कंपनी ने जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में ₹113.4 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया है जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 46.3% अधिक है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा ₹77.53 करोड़ था।
read more at हिन्दुस्तान


