1,563 NEET UG अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किए गए री-टेस्ट के परिणाम हुए जारी
एनटीए ने एनईईटी यूजी 2024 परीक्षा के 1,563 अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किए गए री-टेस्ट के परिणाम जारी कर दिए हैं। 1,563 में से 813 अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी। दरअसल, इन अभ्यर्थियों को पिछली परीक्षा में दिए गए ग्रेस मार्क्स रद्द कर दिए गए थे और सभी को दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया गया था।
read more at हिन्दुस्तान


