हाईजैक के 5वें दिन चीफ हाईजैकर मुझे गले लगाकर रोया था: IC 814 के कैप्टन देवी शरण
1999 में आतंकियों द्वारा हाईजैक किए गए विमान आईसी 814 के पायलट रहे कैप्टन देवी शरण ने एक इंटरव्यू में बताया है, "हाईजैक के चौथे-पांचवें दिन चीफ हाईजैकर मुझे गले लगाकर रोने लगा था।" शरण ने बताया, "उसने मुझसे कहा कि मेरे भाई (जिसे उसने भारत की जेल से छुड़वाया था) की क्या गलती है?...वह बहुत भावुक शख्स था।"


