Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

देश के किन राज्यों में प्रजनन दर है सर्वाधिक?

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Saturday, 30 November, 2024
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में बताया है कि देश के 5 राज्यों में कुल प्रजनन दर देश की कुल प्रजनन दर (2) से अधिक है। इन राज्यों में बिहार (3), झारखंड (2.3), मणिपुर (2.2), मेघालय (2.9) और उत्तर प्रदेश (2.4) शामिल हैं। गौरतलब है, देश में उत्तर प्रदेश सर्वाधिक आबादी वाला राज्य है।
read more at संसद