अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू की मां का हुआ निधन, कई नेताओं ने जताया शोक
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू की मां का 75 साल की उम्र में बुधवार को ईटानगर के एक अस्पताल में निधन हो गया। सीएम की मां उम्र संबंधित बीमारियों से जूझ रही थीं। वहीं, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू व असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा समेत कई नेताओं ने सीएम खांडू की मां के निधन पर शोक जताया है।
read more at भाषा


