Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के मामले में दर्ज हुआ केस, एक आरोपी गिरफ्तार

short by रघुवर झा / on Sunday, 16 June, 2024
अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुंबई साउथ साइबर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े एक शख्स ने यूट्यूब पर वीडियो अपलोड कर सलमान को धमकी दी थी। मामले में पुलिस ने राजस्थान से एक युवक को गिरफ्तार किया है।