2013 में सारे पैसे डूब गए थे, 6 माह तक कर्ज़ में था: 'खिचड़ी' फेम जेडी मजीठिया
धारावाहिक 'खिचड़ी' फेम ऐक्टर व प्रोड्यूसर जेडी मजीठिया ने बताया है कि 2013 में उनके सारे पैसे डूब गए थे। उन्होंने कहा, "हमारे अकाउंट्स टीम के एक व्यक्ति ने गड़बड़ी की जिससे बहुत नुकसान हुआ। सारे पैसे डूब गए...लोगों से कर्ज़ लेना पड़ा लेकिन वो दौर 6 महीने से अधिक नहीं चला।" बकौल मजीठिया, उनका नाम कभी धूमिल नहीं हुआ।


