UP में सपा के पोस्टर पर नज़र आई BJP नेता पंकज राजपूत की तस्वीर, हुआ जवाब तलब
कन्नौज (यूपी) में बीजेपी किसान मोर्चा के पूर्व ज़िला महामंत्री पंकज राजपूत की तस्वीर लखनऊ स्थित सपा कार्यालय के बाहर लगी होर्डिंग में अखिलेश यादव के साथ नज़र आई है। पोस्टर सामने आने के बाद बीजेपी ज़िलाध्यक्ष ने पंकज राजपूत से जवाब तलब किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह हरदोई से सपा टिकट पर चुनाव की तैयारी में हैं।
read more at Tv9hindi


