इलाज ना मिलने से झारखंड में गर्भ में हुई बच्चे की मौत, एनएचआरसी ने राज्य सरकार को भेजा नोटिस
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने जमशेदपुर में प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक महिला के गर्भ में बच्चे की मौत पर स्वत: संज्ञान लेते हुए झारखंड सरकार को नोटिस भेजा है। रिपोर्ट के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा रेफर किए जाने के बाद एमजीएम अस्पताल में महिला इलाज ना मिलने से 27 घंटे तक फर्श पर लेटी रही थी।
read more at पीआईबी


