क्यों एक ही गेंद पर 'हिट-विकेट' और 'रन-आउट' होने के बावजूद आउट नहीं हुए शान मसूद?
टी20 ब्लास्ट के मैच में यॉर्कशायर के शान मसूद एक ही गेंद पर 'हिट-विकेट' और 'रन-आउट' होने के बावजूद आउट नहीं हुए। वह नो-बॉल पर 'हिट-विकेट' हुए जिसके बाद उन्होंने क्रीज़ छोड़ दी और बाद में वह 'रन-आउट' हो गए। एमसीसी के नियम-31.7 के मुताबिक, बल्लेबाज़ आउट होने की गलतफहमी के कारण क्रीज़ छोड़ता है तो गेंद डेड हो जाएगी।
read more at इंडिया टीवी


