रील्स बनाने के लिए दिल्ली में कैमरा खरीदना चाहती थी घरेलू सहायिका, मालिक के घर से चुराए गहने
दिल्ली में एक बंगले से चोरी करने के आरोप में पुलिस ने नीतू नामक 30-वर्षीय घरेलू सहायिका को गिरफ्तार किया है। बकौल रिपोर्ट्स, नीतू को रील्स बनाने का शौक था और वह अच्छी क्वॉलिटी का वीडियो शूट करने के लिए डीएसएलआर कैमरा खरीदना चाहती थी। पैसों की कमी के चलते उसने मालिक के घर से सोने-चांदी के गहने चुराए थे।
read more at News18 हिंदी


