बिहार में स्वर्ण कारोबारी की हत्या का वीडियो आया सामने, अकेले ही लुटेरों से लड़ते दिखे
बांका (बिहार) में लुटेरों ने शनिवार को एक ज्वेलरी शोरूम में घुसकर लूटपाट के दौरान नवीन नामक स्वर्ण कारोबारी की गोलियां मारकर हत्या कर दी। वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें नवीन लूट का विरोध करते हुए हथियारबंद बदमाशों से अकेले ही लड़ते दिख रहे हैं। हत्या के विरोध में कारोबारियों ने रविवार को अपनी दुकानें बंद रखीं।
read more at हिन्दुस्तान


