Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

57 वर्ष की उम्र में असिस्टेंट प्रोफेसर बने बिहार के मंत्री अशोक चौधरी

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 25 June, 2025
बिहार में मंत्री व जेडीयू नेता अशोक चौधरी अब असिस्टेंट प्रोफेसर बन गए हैं। 57 वर्षीय अशोक चौधरी ने बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में राजनीति विज्ञान विषय में सफलता हासिल की है। चौधरी का चयन अनुसूचित जाति श्रेणी से हुआ है। गौरतलब है कि यह भर्ती 2020 में निकली थी।