Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के 5,000 स्कूलों के मर्जर का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने 51 बच्चों की याचिका की खारिज

short by उमंग शुक्ला / on Monday, 7 July, 2025
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के 5,000 सरकारी स्कूलों के मर्जर पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। हाईकोर्ट ने यूपी सरकार के आदेश को सही ठहराते हुए इसके खिलाफ सीतापुर ज़िले के 51 बच्चों की तरफ से दायर याचिका को खारिज कर दिया। इससे इन स्कूलों के मर्जर का रास्ता साफ हो गया है।