हरियाणा में '50 वोट पर एक नौकरी' का वादा करते कांग्रेस प्रत्याशी का वीडियो हुआ वायरल
फरीदाबाद एनआईटी (हरियाणा) से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा का एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें वह जनसभा में 'जिस गांव से जितने वोट...उतनी नौकरियां' का वादा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "भूपेंद्र हुड्डा 2 लाख नौकरियां देंगे...मेरे खाते में 2,000 आएंगी...50 वोट पर एक नौकरी की सिफारिश है।" मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसे 'कांग्रेस का असली चाल-चरित्र' बताया।
read more at News18 हिंदी


