कलकत्ता HC के जस्टिस बागची बने सुप्रीम कोर्ट के जज, 2031 में बन सकते हैं देश के CJI
केंद्र सरकार ने कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है। यह घोषणा 3-दिन पहले सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम द्वारा की गई सिफारिश के बाद की गई। इस पदोन्नति के साथ बागची मई-2031 में भारत के सीजेआई बन सकते हैं और 4 महीने पद पर रहने के बाद वह अक्टूबर-2031 में रिटायर होंगे।
read more at ABP न्यूज़


