नाक खोलने के लिए बार-बार करते हैं नेज़ल स्प्रे का इस्तेमाल तो जान लें इसके नुकसान
ईएनटी सर्जन डॉ. शमा कोवाले के मुताबिक, नोज़ कंजेशन से राहत के लिए नेज़ल स्प्रे का अधिक इस्तेमाल करने से रीबाउंड कंजेशन हो सकता है। उनके अनुसार, इससे लोग नाक खोलने के लिए स्प्रे पर निर्भर हो जाते हैं। बकौल डॉक्टर, इसके अधिक इस्तेमाल से नाक में ड्राइनेस, कभी-कभी ब्लीडिंग और रेयर केस में ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या हो सकती है।


