चप्पल पहनकर गाड़ी चलाने पर नहीं कटेगा चालान: परिवहन मंत्रालय
केंद्रीय परिवहन मंत्रालय के अनुसार, नए मोटर व्हीकल ऐक्ट में चप्पल पहनकर या लुंगी बनियान में गाड़ी चलाने पर चालान कटने का कोई प्रावधान नहीं है। मंत्रालय के मुताबिक, गाड़ी का शीशा गंदा होने पर चालान काटने का प्रावधान नहीं है। हालांकि, चालकों को जूते पहनकर गाड़ी चलाने की सलाह दी जाती है क्योंकि इससे ग्रिप बेहतर रहती है।
read more at Moneycontrol हिंदी


