थाईलैंड की 'टेनिस' ने ताइक्वांडो में जीता ओलंपिक गोल्ड, भाई-बहन के नाम हैं 'बॉलिंग' व 'बेसबॉल'
थाईलैंड की पैनिपाक वोंगपट्टनकिट ने पेरिस ओलंपिक्स 2024 में ताइक्वांडो में गोल्ड मेडल जीता है। पैनिपाक का निकनेम 'टेनिस' है और वह 2 बार ओलंपिक चैंपियन बनने वाली थाईलैंड की पहली ऐथलीट हैं। 'टेनिस' की बहन का नाम 'बॉलिंग' और भाई का नाम 'बेसबॉल' है। गौरतलब है, उनके पिता ने अपने बच्चों का निकनेम खेलों के नाम पर रखा था।
read more at Olympics


