Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में ₹17,266 करोड़ से दुरुस्त होंगी सड़कें, कैबिनेट बैठक में 51 एजेंडों पर लगी मुहर

short by खुशी / on Thursday, 13 February 2025
बिहार में गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 51 एजेंडों पर मुहर लगी। इसमें ग्रामीण कार्य विभाग के अंतर्गत 37 ज़िलों की 11,251 सड़कें दुरुस्त करने के लिए ₹17,266 करोड़ स्वीकृत हुए। बेतिया जलापूर्ति योजना के लिए ₹68.78 करोड़ और छपरा के राजेंद्र कॉलेज में शैक्षणिक भवन निर्माण के लिए ₹61.42 करोड़ मंज़ूर हुए।
read more at X