भारत के साथ संबंधों को मज़बूत करने के लिए प्रतिबद्ध हूं: नेपाल के पीएम ओली
नेपाल के नए प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बधाई दिए जाने पर उन्हें जवाब देते हुए 'X' पर लिखा है, "मैं नेपाल-भारत संबंधों को परस्पर लाभ के लिए मज़बूत बनाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने को लेकर प्रतिबद्ध हूं।" उन्होंने लिखा, "हम मिलकर अपने ऐतिहासिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं।"
read more at भाषा


