दुनियाभर में डाउन हुआ चैटजीपीटी, हज़ारों यूज़र्स हुए परेशान
ओपनएआई के चैटजीपीटी का सर्वर मंगलवार को डाउन हो गया और भारत समेत दुनियाभर में हज़ारों यूज़र्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चैटजीपीटी के डाउन होने की शिकायतें दोपहर 12 बजे से आनी शुरू हुई थीं। पिछले कुछ घंटों में भारत से 800 से अधिक लोगों ने चैटजीपीटी प्रयोग ना कर पाने की शिकायत की है।


