मनमोहन सिंह ने बताया था कैंब्रिज में पढ़ने के दौरान क्यों वह दूसरे लड़कों से शर्माते थे
पूर्व (दिवंगत) भारतीय प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने बीबीसी को एक बार बताया था कि कैंब्रिज यूनिवर्सिटी (यूके) में पढ़ने के दौरान उन्हें ठंडे पानी से नहाना पड़ता था। दरअसल, नहाते समय वह अपने लंबे बालों के कारण शर्मिंदगी महसूस करते थे और सभी लड़कों के नहाने के बाद नहाते थे। उस समय तक गर्म पानी खत्म हो जाता था।
read more at News18 हिंदी


