महाकुंभ में भगदड़ को लेकर संसद में हंगामा, विपक्षी सांसदों ने की नारेबाज़ी
सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही महाकुंभ भगदड़ को लेकर हंगामे के साथ शुरू हुई। भगदड़ को लेकर विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया और चर्चा की मांग की। विपक्षी सांसद नारेबाज़ी करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सामने वेल में पहुंच गए। गौरतलब है कि मौनी अमावस्या को हुई भगदड़ में करीब 30 लोगों की मौत हुई थी।
read more at इंडिया टीवी


