Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हरियाणा के स्कूलों में 15 अगस्त से ‘गुड मॉर्निंग’ की जगह बोलना होगा ‘जय हिंद’, आदेश जारी

short by उमंग शुक्ला / on Friday, 9 August, 2024
हरियाणा के सभी स्कूलों में 15 अगस्त से 'गुड मॉर्निंग' की जगह 'जय हिंद' बोलना होगा और इसे लेकर प्रदेश के स्कूल शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक, इसका उद्देश्य छात्रों में ‘देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की गहरी भावना उत्पन्न करना’ है। निदेशालय ने शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों व प्रधानाचार्यों को पत्र भेजा है।
read more at भाषा