Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

MP में तेज़ आंधी के बीच प्लैटफॉर्म से लुढ़ककर रेलवे ट्रैक पर गिरा फ्रिज, वीडियो हुआ वायरल

short by अपर्णा / on Thursday, 3 July, 2025
जबलपुर (मध्य प्रदेश) रेलवे स्टेशन का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक भारी-भरकम फ्रिज प्लैटफॉर्म से लुढ़ककर रेलवे ट्रैक पर गिरते हुए नज़र आ रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, तेज़ आधी-बारिश के बीच यह घटना घटी। हालांकि, इस दौरान कोई ट्रेन नहीं आ रही थी जिससे बड़ा हादसा होने टल गया। रेलवे ने तुरंत ट्रैक से फ्रिज को हटवाया।