Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

असदुद्दीन ओवैसी ने तेजस्वी को बताया 'शैतान', कहा- यादवों के आगे नहीं झुकाएंगे सिर

short by Shubham Srivastava / on Monday, 6 October 2025
किशनगंज (बिहार) में रविवार को रैली के दौरान एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बिना नाम लिए तेजस्वी यादव को ‘शैतान’ कहा। उन्होंने कहा, "मेरी रैली के बाद पटना में बैठा ‘शैतान’ मुझे भड़काऊ कहेगा।" ओवैसी ने कहा कि वे किसी ‘यादव पार्टी’ के नेता के आगे सिर नहीं झुकाएंगे। गौरतलब है, एआईएमआईएम के 4 विधायक राजद में शामिल हुए थे।