Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बलूचिस्तान में सरकार ने प्रमुख राजमार्गों पर रात में यात्रा करने पर लगाया प्रतिबंध

short by रघुवर झा / on Sunday, 30 March 2025
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की सरकार ने क्षेत्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था के मद्देनज़र कई प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों पर रात के समय यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। बलूचिस्तान में हाल के सप्ताह में वाहनों पर कई आतंकी हमले हुए हैं। इन हमलों में आतंकियों ने वाहनों को रोककर यात्रियों की पहचान करने के बाद उन्हें मार डाला।
read more at भाषा