अलका याग्निक 2 साल बाद संगीत की दुनिया में करेंगी वापसी, सुभाष घई ने की पुष्टि
फिल्मकार सुभाष घई ने इंस्टाग्राम पर पुष्टि करते हुए बताया कि गायिका अलका याग्निक 11 दिसंबर को जियो गार्डन में उनके 50 साल के म्यूजिकल सफर के कॉन्सर्ट में परफॉर्म करेंगी। जून 2024 में सेंसरिन्यूरल हियरिंग लॉस के कारण वह संगीत जगत से दूर हो गई थीं। घई ने लिखा, 'जब मैंने उन्हें आमंत्रित किया तो उन्होंने कहा, "मैं आऊंगी।'
read more at Newsbytesapp


