हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर किया हमला
यमन के हूती विद्रोहियों ने गुरुवार को नज़रान प्रांत (सऊदी अरब) पर हमला किया जिसमें 11 नागरिक घायल हुए हैं। सऊदी सैन्य गठबंधन के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मालिकी के अनुसार, घायलों में 7 सऊदी, 1 यमनी, 2 मिस्री और 1 पाकिस्तानी नागरिक है। सऊदी ने चेतावनी दी कि हूती और ईरान समर्थित इराकी मिलिशिया मिलकर हमले कर सकते हैं।
read more at Reuters


