कैंसर के इलाज के लिए क्राउडफंडिंग से रुपए जुटाकर चीन के युवक ने खरीदा नया फ्लैट
चीन में एक 29-वर्षीय युवक द्वारा कैंसर के इलाज के लिए क्राउडफंडिंग से करीब ₹82 लाख जुटाकर उससे नया फ्लैट खरीदे जाने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, युवक ने अपार्टमेंट की तस्वीरें ऑनलाइन शेयर की थीं जिसके बाद डोनर्स को उसपर शक हुआ। क्राउडफंडिंग प्लैटफॉर्म ने युवक से पूरी धनराशि वसूल कर उसे डोनर्स को लौटा दिया है।
read more at News18 हिंदी


