'ऑपरेशन सिंदूर' पर टिप्पणी को लेकर गिरफ्तार प्रोफेसर की अर्ज़ी पर सुनवाई करेगा SC
'ऑपरेशन सिंदूर' की ब्रीफिंग पर टिप्पणी करने को लेकर गिरफ्तार हुए अशोका यूनिवर्सिटी (हरियाणा) के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। उनके वकील कपिल सिब्बल ने सोमवार को एससी में मामला उठाया जिसके बाद मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई की पीठ ने 1-2 दिन में याचिका सूचीबद्ध करने पर सहमति जताई।
read more at हिन्दुस्तान


