राजस्थान में असिस्टेंट इंजीनियर के घर ACB की छापेमारी, ₹43 लाख कैश व 20 किलो चांदी मिली
भरतपुर (राजस्थान) में बीते दिनों ₹30,000 रिश्वत लेते पकड़े गए पंचायत समिति भुसावर के असिस्टेंट इंजीनियर गोविंद प्रसाद के घर पर ऐंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने छापेमारी की है। इस दौरान मौके से ₹43.38 लाख कैश और करीब 20 किलो चांदी की सिल्लियां बरामद की गईं। इसके अलावा 2 दुकान व मकान समेत अन्य प्रॉपर्टी के भी दस्तावेज़ मिले।
read more at इंडिया टीवी


