एमपी में शिक्षक का तबादला होने पर छात्राओं ने दिया धरना, कहा- भविष्य से हो रहा खिलवाड़
खरगोन (मध्य प्रदेश) में एक स्कूल के शिक्षक का तबादला होने पर 12वीं कक्षा की छात्राओं ने एसडीएम ऑफिस के बाहर धरना दिया और इसे लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। छात्राओं के अनुसार, शिक्षक का तबादला कर ज़िला प्रशासन उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। स्कूल की प्रिंसिपल ने छात्राओं को अच्छी पढ़ाई का आश्वासन दिया है।
read more at News18 हिंदी


