Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत ने पिनाका वैपन सिस्टम का किया सफल परीक्षण

short by प्रियंका तिवारी / on Thursday, 14 November, 2024
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने मार्गदर्शित पिनाका शस्त्र प्रणाली के परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। यह परीक्षण 3 चरणों में विभिन्न फील्ड फायरिंग रेंज में किए गए। परीक्षणों में रॉकेट्स की कार्य-कुशलताओं की जांच की गई जिसमें रेंजिंग, सटीकता, स्थिरता और सैल्वो मोड में कई लक्ष्यों पर एक साथ हमला करने की क्षमता का मूल्यांकन किया गया।