Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बढ़ती गर्मी के बीच यूपी रोडवेज़ की एसी बसों का 1 मई से बढ़ेगा किराया

short by श्वेता यादव / on Wednesday, 30 April, 2025
उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की एसी बसों के किराए में 1 मई से बढ़ोतरी होगी। यूपीएसआरटीसी के एमडी मासूम अली सरवर ने कहा कि सर्दियों में एसी बसों के किराए में 10% छूट दी गई थी जिसकी अवधि 30 अप्रैल तक थी। बकौल सरवर, गर्मी शुरू हो गई है इसलिए किराए में दी गई छूट खत्म हो जाएगी।