Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में केजरीवाल के बयान को लेकर BJP ने निकाला मार्च, पुलिस ने की पानी की बौछार

short by आकांक्षा / on Friday, 10 January, 2025
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्वांचल को लेकर दिए बयान पर बीजेपी ने दिल्ली में उनके विरोध में 'पूर्वांचल सम्मान मार्च' निकाला है। प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े जिन्हें रोकने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारें कीं। वहीं, केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को हिरासत में लिया गया।