'आंखें' में नज़र आए बंदर से भी कम थी मेरी और गोविंदा की फीस: चंकी पांडे
हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो पर ऐक्टर शक्ति कपूर, गोविंदा और चंकी पांडे आए थे। तीनों ने फिल्म 'आंखें' में एक बंदर के साथ काम करने के वाकये को याद किया। चंकी ने कहा कि बंदर को उनसे व गोविंदा से अधिक भुगतान किया गया था। शक्ति ने कहा कि बंदर को फाइव-स्टार होटल में ठहराया गया।


