Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

10 साल की उम्र में बतौर बाल कलाकार मेरा यौन शोषण हुआ था: तमिल ऐक्ट्रेस पद्मिनी

short by रघुवर झा / on Friday, 30 August, 2024
तमिल ऐक्ट्रेस कुट्टी पद्मिनी ने खुलासा किया है कि 10 वर्ष की उम्र में बतौर बाल कलाकार उनका यौन शोषण किया गया था। उन्होंने कहा, "मेरी मां ने निर्माताओं से सवाल किया तो हमें फिल्म से बाहर निकाल दिया गया।" पद्मिनी ने कहा कि स्थिति इतनी खराब है कि उन्होंने अपनी बेटियों को तमिल फिल्म इंडस्ट्री में नहीं आने दिया।
read more at Hindustan Times