Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गोल्फर गैरी प्लेयर द्वारा 1974 में जीती गई ट्रॉफी अमेरिका में ₹4 करोड़ में हुई नीलाम

short by प्रियंका वर्मा / on Tuesday, 30 July, 2024
दक्षिण अफ्रीका के गोल्फर गैरी जेम्स प्लेयर द्वारा 1974 में ओपन चैम्पियनशिप में जीती गई ट्रॉफी मैसाचुसेट्स (अमेरिका) के बोस्टन में करीब ₹4 करोड़ में नीलाम हुई है। प्लेयर ने ओपन चैंपियनशिप में ब्रिटिश गोल्फर पीटर ओस्टरहुइस को 4 स्ट्रोक के अंतर से हराया था। इससे पहले प्लेयर की 1978 मास्टर्स टूर्नामेंट में जीती गई ट्रॉफी भी नीलाम हुई थी।