Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पंजाब में ट्रेन के 4 डिब्बों में लगी भीषण आग

short by पल्लवी श्रीवास्तव / on Friday, 6 November, 2026
अमृतसर (पंजाब) से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में शुक्रवार दोपहर करीब 1:10 बजे भीषण आग लग गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंजन से 5वें कोच में लगी आग 4 डिब्बों में फैल गई। लोको पायलट ने सराय बंजारा के पास ट्रेन रोकी जिसके बाद राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।