जानिए कौन हैं अमेरिका की यूनिवर्सिटी में 'फ्री फिलीस्तीन' का नारा देने वाली मेघा वेमुरी
अमेरिका में 'फ्री फिलीस्तीन' का नारा देने वाली भारतीय मूल की छात्रा मेघा वेमुरी मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान (एमआईटी) की 2025 क्लास की प्रेसिडेंट हैं। उन्होंने कहा, "आप दुनिया को बता दें...एमआईटी को आज़ाद फिलीस्तीन चाहिए।" वेमुरी ने कहा, "यूनिवर्सिटी का इज़रायल संग रिसर्च लिंक्स...मानवता के खिलाफ है...उससे संबंध रखने का मतलब गाज़ा में हो रहे नरसंहार का समर्थन करना है।"
read more at हिन्दुस्तान


