केवल 2 ही मिनट में ₹1000 करोड़ बढ़ी इस कंपनी के सीईओ की संपत्ति, जानें क्यों
ज़ोमैटो की पैरेंट कंपनी इटरनल के शेयर में मंगलवार को 15% की तेज़ी दिखी और यह ₹311.25/शेयर पर पहुंच गए जिससे को-फाउंडर दीपिंदर गोयल की 2-मिनट के अंदर ₹1,000 करोड़ की संपत्ति बढ़ गई। बकौल रिपोर्ट, इस तेज़ी के बाद गोयल की संपत्ति ₹11,025 करोड़ हो गई। उनके पास जून तिमाही के अंत तक इटरनल में 3.83% की हिस्सेदारी थी।
read more at हिन्दुस्तान


