जुलाई-सितंबर में 2.33% घटकर ₹2,595 करोड़ रहा हिंदुस्तान यूनिलीवर का शुद्ध लाभ
हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) का जुलाई-सितंबर 2024 के दौरान शुद्ध लाभ 2.33% घटकर ₹2,595 करोड़ रहा। वहीं, एक साल पहले की समान तिमाही में हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड को ₹2,657 करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ था। इसके अलावा उत्पादों की बिक्री से प्राप्त राजस्व 2.36% बढ़कर ₹15,703 करोड़ हो गया जबकि पिछले साल समान अवधि में बिक्री राजस्व ₹15,340 करोड़ था।
read more at भाषा


