मंगलवार को भारत में कौन-कौनसे स्थान रहे सबसे गर्म?
आईएमडी ने मंगलवार को भारत में सर्वाधिक अधिकतम तापमान वाले स्थानों की सूची जारी की है। सूची में शीर्ष पर यूपी का बांदा (45.6°C) है जिसके बाद ओडिशा के झारसुगुडा (45.3°C), महाराष्ट्र के अकोला-अमरावती (45.2°C) और वर्धा (45.0°C) का स्थान है। खजुराहो (मध्य प्रदेश) व चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में 44.8°C और सीधी (मध्य प्रदेश) में 44.6°C तापमान दर्ज किया गया।
read more at IMD


