15 किलो सोना ज़ब्त होने के बाद ऐक्ट्रेस रान्या राव के घर से ₹4.73 करोड़ के आभूषण और कैश ज़ब्त
ऐक्ट्रेस रान्या राव को करीब 15 किलोग्राम सोने के साथ बेंगलुरु एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद बुधवार को राजस्व खुफिया निदेशालय ने बताया कि उनके घर से ₹2.06 करोड़ के आभूषण और ₹2.67 करोड़ कैश ज़ब्त हुए। गौरतलब है, आर्थिक अपराध की विशेष अदालत ने रान्या को 18 मार्च तक डीआरआई की हिरासत में भेजा है।


