इस मुश्किल घड़ी में भारत के साथ हैं: वायनाड में हुए भीषण भूस्खलन पर अमेरिकी राष्ट्रपति
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने केरल के वायनाड में हुए भीषण भूस्खलन के चलते हुई त्रासदी पर संवेदना जताई है। उन्होंने बयान जारी कर कहा, "जिल बाइडन (पत्नी) और मैं...भूस्खलन प्रभावितों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं। इस मुश्किल घड़ी में हम भारत के साथ हैं।" गौरतलब है, वायनाड में हुए भीषण भूस्खलन में 300 से अधिक मौतें हुई हैं।
read more at दि प्रिंट


