कुत्ते ने महाराष्ट्र में 3 बच्चों समेत 8 लोगों पर किया हमला, लोगों ने पीट-पीटकर मारा
वाशिम (महाराष्ट्र) में एक आवारा कुत्ते ने 3 बच्चों समेत 8 लोगों पर हमला कर दिया है। इसके बाद गुस्साए लोगों ने कुत्ते को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने बताया कि कुत्ते ने महात्मा फुले नगर, अहबाब नगर, अमरदास नगर और मुल्लागली के निवासियों को घूम-घूमकर काटा था। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
read more at NewsBytes हिन्दी


