तारा सुतारिया से ब्रेकअप की खबरों के बीच नूपुर सेनन के रिसेप्शन में अकेले पहुंचे वीर पहाड़िया
अभिनेता वीर पहाड़िया मंगलवार को अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में अकेले पहुंचे। एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट के बाद ऐक्ट्रेस तारा सुतारिया से ब्रेकअप की खबरों के बीच वीर का अकेले पार्टी में पहुंचना, अटकलों को हवा दे रहा है। दोनों में से किसी ने ब्रेकअप की पुष्टि नहीं की है।
read more at जनसत्ता


